Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: लोहाघाट:बाराकोट लीसा डिपो के पास पलटा पेट्रोल से भरा टैंकर घायल चालक के लिए मददगार बने स्वाला निवासी ललित भट्ट  आग लगने का पैदा हुआ खतरा लोहाघाट से फायर टीम हुई रवाना

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 14, 2024
बराकोट लीसा डिपो के पास पलटा पेट्रोल का टैंकर घायल चालक के लिए मददगार बने स्वाला निवासी ललित भट्ट आग लगने का पैदा हुआ खतरा लोहाघाट से फायर टीम हुई रवाना पिथौरागढ़ टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अभी-अभी 9:45 बजे धारचूला की और जा रहा एक पेट्रोल से भरा हुआ टैंकर छीड़ा लीसा डिपो के पास अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया। जिसमें सवार चालक घायल हो गया है। घायल चालक के लिए देवदूत बनकर सामने आए स्वाला निवासी टिप्पर चालक ललित भट्ट ने घायल चालक को टैंकर का शीसा तोड़कर किसी तरह बाहर निकाला गया। मदद करने वाले चालक ललित भट्ट ने बताया कि मौके पर बड़ी मुश्किल से घायल टैंकर चालक को गाड़ी से निकाला गया। ललित भट्ट ने बताया कि वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पुलिस को दी है है। जल्द मौके पर सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए तो आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। क्योंकि टैंकर से पेट्रोल सड़क पर बह रहा है वही लोहाघाट थाने के प्रभारी थाना अध्यक्ष चेतन रावत ने बताया दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा को देखते हुए लोहाघाट से फायर टीम मौके को रवाना हो गई है तथा बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद भी पुलिस बल के साथ मौके की ओर रवाना हो चुके हैं

जरूरी खबरें