Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: चंपावत:स्वाला मे लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने वाले वाहन चालक शहजाद के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 17, 2024
स्वाला मे लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने वाले वाहन चालक शहजाद के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज 17 सितंबर मंगलवार को चम्पावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला के पास बंद था पुलिस प्रशासन द्वारा आने जानें वाले वाहनों को रोका जा रहा था। तभी वाहन संख्या UP12CT20 27 कैंटर के चालक शहजाद पुत्र सलाउद्दीन, निवासी तावली, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर, (उत्तर प्रदेश) द्वारा कैंटर को लापरवाही व उपेक्षापूर्ण तरीके से पहाड़ी से पत्थर गिरने तथा पुलिस प्रशासन व राष्ट्रीय राजमार्ग के कर्मचारियों के मना करने के बावजूद भी अपने वाहन को जबरन मार्ग में ले जानें का प्रयास किया गया जो कि स्वाला( चम्पावत) मे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया । जिसमें वाहन चालक द्वारा वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई गई ।वाहन चालक के खिलाफ़ चंपावत पुलिस ने कोतवाली चंपावत में मुकदमा अपराध संख्या 46 /2024 अंतर्गत धारा 281 /223 क BNS तथा 51क/51ख अपदा प्रबंधन अधिनियम तहत मुकदमा दर्ज किया है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी हैं।

जरूरी खबरें