Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस डोर टू डोर करेगी सर्वे नेपाल सीमा पर रहेगी विशेष नजर: आईजी कुमाऊं

Laxman Singh Bisht

Wed, May 21, 2025

सभी 6 जिलों के पुलिस कप्तानों को दिए निर्देश 6 महीने की भीतर दे सर्वे रिपोर्ट

मानव तस्करी पर आईजी सख्त।आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने मानव तस्करी को काफी गंभीरता से लिया है ।उन्होंने कहा मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस कुमाऊं में अभियान के तौर पर डोर टू डोर सर्वे करने जा रही है इससे अपराध पर अंकुश लग सकेगा ।साथ ही बच्चे खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। उन्होंने कहा 6 महीने के भीतर जिले के सभी पुलिस कप्तानों से रिपोर्ट मांगी जा रही है। कहा पुलिस अब मानव तस्करी को रोकने के लिए कुमाऊं के हर थाना चौकी क्षेत्र में घरों का सर्वे करेगी जिले के सभी पुलिस कप्तानो को 6 महीने के भीतर इसकी रिपोर्ट आईजी कार्यालय में देनी होगी। नाबालिग बच्चों की सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए पुलिस ने कदम उठाया है। आईजी कुमाऊ ने कहा नेपाल सीमा से सटे इलाकों में पुलिस को इस अभियान के लिए अलर्ट किया गया है ।कहा मानव तस्करी की सबसे अधिक आशंका सीमावर्ती इलाकों में रहती है यहां पर कई बार मानव तस्करी से संबंधित मामले पकड़े भी गए हैं ।कहा यहां से आने जाने वाले लोगों से गंभीरता से पूछताछ वह विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा अपराध मुक्त कुमाऊं अभियान का एकमात्र उद्देश्य है किसी भी बच्चे युवतियों व महिलाओं के साथ मानव तस्करी जैसी घटनाएं न हो इसलिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। कहा अभियान में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलों के सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए जा चुके हैं।

जरूरी खबरें