Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट बाराकोट सड़क में जाम से जनता परेशान। सड़क किनारे खड़े वाहन व भवन निर्माण सामग्री बनी जाम का कारण।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 15, 2025

लोहाघाट बाराकोट सड़क में जाम से जनता परेशान।

सड़क किनारे खड़े वाहन व भवन निर्माण सामग्री बनी जाम का कारण।लोहाघाट।बाराकोट मार्ग पर प्रतिदिन जाम की समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। मार्ग के दोनों ओर अनियंत्रित रूप से खड़ी गाड़ियाँ, भवन निर्माण सामग्री एवं पत्थरों के ढेर के कारण सड़क अत्यधिक संकरी हो गई है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।इस मार्ग के बीच आईटीबीपी आवास एवं लोहाघाट डिपो कार्यालय भी स्थित है, जिसके चलते आईटीबीपी एवं लोहाघाट डिपो की बसें तथा प्रातःकाल विद्यालय आने-जाने वाली स्कूल बसें रोज़ाना जाम में फँस रही हैं। इससे आमजन, विद्यार्थी एवं अधिकारी–कर्मचारी भारी परेशानी झेल रहे हैं।स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों का कहना है कि इस मार्ग का चौड़ीकरण लंबे समय से लंबित चल रहा है। विभाग द्वारा कई बार क्षेत्र का सर्वेक्षण एवं चिन्हांकन किए जाने के बावजूद अभी तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। परिणामस्वरूप सड़क का दबाव बढ़ता गया और जाम की समस्या और अधिक गंभीर होती चली गई।क्षेत्रवासी प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि अनियमित पार्किंग, सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा शीघ्रातिशीघ्र चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए।

जरूरी खबरें