Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट मे मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक उप निरीक्षकों का दूसरे दिन भी रहा कार्य बहिष्कार ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 4, 2025

कार्य बहिष्कार से जाती ,भूमि सर्वे, सीमांकन का काम हुआ प्रभावित ।जनता रही परेशान।लोहाघाट।पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ का अपनी पुरानी मांगों को लेकर मंगलवार से दो दिन का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। बुधवार को लोहाघाट तहसील परिसर में संगठन जिला अध्यक्ष पुष्कर नाथ गोस्वामी के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह चौड़िया के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक उप निरीक्षको व राज्यसेवकों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की कहा लंबे समय से सरकार से राजस्व पुलिस का कार्य नियमित पुलिस को देने और अंश निर्धारण, खतौनी को तैयार करने के लिए लैपटॉप, इंटरनेट के लिए डाटा पैक देने की मांग कर रहे है लेकिन अभी तक शासन द्वारा कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया।जिस कारण संघ के आवाहन पर दो दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षकों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो संगठन वर्षा ऋतु ,आगामी पंचायत चुनाव के समय भी पूर्ण कार्य बहिष्कार और कलम बंद हड़ताल करने को लेकर विचार करेगा। राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षकों के कार्य बहिष्कार पर चले जाने से जाती समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र बनाने ,भूमि सर्वे ,सीमांकन का काम प्रभावित हुआ जिस कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा । दूर-दूर क्षेत्र से आए लोग बिना काम कराए वापस बैरंग घरो को लौटे।कार्य बहिष्कार में राजस्व निरीक्षक राजेंद्र गोस्वामी ,छतर सिंह बोरा, राजस्व उप निरीक्षक ऋषभ कुमार ,हिमांशु बिष्ट ,अमित सीपाल, नीरज कुमार, अनुज उप्रेती, ललित प्रसाद, नारायण दत्त जोशी, रवि महर ,अमित शर्मा ,शिवम खोलिया, मनोज नाथ ,कुसुम गोस्वामी, मनीषा अटवाल, दीपा,ज्योति टम्टा, प्रियंका पांडे, अंकिता खाती ,दीपा सामंत ,अंजलि , शाहीन अंसारी तथा अनुसेवक होशियार शामिल रहे।

जरूरी खबरें