Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: रुद्रप्रयाग :फिर लगा खाकी पर दाग महिला केदारनाथ यात्री से छेड़छाड़ मामले में दरोगा व चौकी प्रभारी सस्पेंड महिला ने की थी ऑनलाइन शिकायत डीजीपी का कड़ा एक्शन दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 4, 2024
फिर लगा खाकी पर दाग महिला केदारनाथ यात्री से छेड़छाड़ मामले में दरोगा व चौकी प्रभारी सस्पेंड महिला ने की थी ऑनलाइन शिकायत डीजीपी का कड़ा एक्शन दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज प्रदेश मे पुलिस द्वारा किये जाने वाले महिला उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे है। पंतनगर मे हुई घटना के बाद अब रुद्रप्रयाग से एक युवती को पुलिस स्टेशन की महिला पुलिस कैंप में रोक कर शराब के नशे मे दरोगा द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवती ने चौकी इंचार्ज केदारनाथ पर भी महिला पुलिस कैंप का दरवाजा बंद करने का आरोप लगाया है। युवती मैं अपनी शिकायत में बताया है बीते वर्ष मध्यप्रदेश से केदारनाथ धाम दर्शन के लिए आयी थी। मामला सामने आने पर डीजीपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दारोगा व चौकी इंचार्ज को संस्पेंड करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है मध्यप्रदेश निवासी एक युवती ने ऑनलाइन शिकायत कर बताया कि वह बीते साल 26 मई को पैदल कैदारनाथ दर्शन के लिए आयी थी। दर्शन के बाद उनको हेलीकाप्टर से वापस आना था। परन्तु मौसम खराब होने की वजह से हेलीकाप्टर सेवा बंद हो गई। जिस कारण उन्होंने वही रुक कर होटल तलाश किए। होटल खाली न मिलने के बाद उन्होंने चौकी प्रभारी कैदारनाथ मंजुल रावत से सम्पर्क किया।चौकी प्रभारी ने उनको महिला पुलिस पुलिस कैंप मे रुकने को कहा और आश्वासन दिया कि उनके साथ एक महिला कांस्टेबल भी रुकेगी। लेकिन देर रात तक कोई महिला कांस्टेबल वहा नहीं आयी। जिसके बाद शराब के नशे मे दरोगा कुलदीप सिंह ने उनके साथ गंदी हरकते की।आरोप है कि जब युवती ने अपने परिजनों को फोन मिलाने का प्रयास किया तो दारोगा कुलदीप युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा और चौकी प्रभारी अंजुल रावत ने बाहर से महिला कैंप का दरवाजा बंद कर दिया। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से युवती ने कैंप से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। वही, सोनप्रयाग पुलिस ने मंजुल रावत व कुलदीप सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की धराओ मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों को ससपेंड भी कर दिया गया है।

जरूरी खबरें