Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: रुद्रपुर: स्कूल बस ने आधा दर्जन महिलाओ को रौंदा एक की मौत 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 2, 2024
स्कूल बस ने आधा दर्जन महिलाओ को रौंदा एक की मौत रुद्रपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एलायंस कालोनी के पास एक स्कूल बस ने टेंपो का इंतजार कर रही आधा दर्जन महिलाओ को रौंद दिया। जिसमे एक महिला की मौके पर मौत हो गई और 5 महिलाये गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिलाओ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मंजू नाथ टीसी एवं एसपी सीटी मनोज कत्याल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घायल महिलाए काम से घर लौट रही थी। जानकारी के मुताबिक उधम सिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक अनियंत्रीत बस ने आधा दर्जन महिलाओ को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि पाच महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहा पर घायलों का इलाज चल रहा है। सभी महिलाएं काम से वापस घर लौट रही थी। जानकारी के मुताबिक एलायंस कलोनी के पास महिलाए टेंपो का इंतजार कर रही थी तभी एक तेज गति से आ रही बस ने आधा दर्जन महिलाओ को रौंदा दिया। जिस कारण वहा पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से महिलाओ को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहा पर डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पाच महिलाओ का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मंजू नाथ टीसी एवं एसपी सीटी मनोज कत्याल मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। सभी महिलाएं दिनेशपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। मृतका का नाम मीनू मिस्त्री बताया जा रहा है। चालक को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है।

जरूरी खबरें