रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट नगर पालिका की बोर्ड बैठक में नगर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पारित।
Laxman Singh Bisht
Wed, Jun 4, 2025
लोहाघाट में मजदूर की मजदूरी 414 रुपए तथा मिस्त्री की मजदूरी न्यूनतम 456 रुपए प्रतिदिन निर्धारित।
लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में लोहाघाट नगर पालिका परिषद बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वार्ड मेंबरों की सहमति से नगर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए । बुधवार को पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया। पालिका सभागार में पालिका की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सभी वार्ड मेंबर मौजूद रहे ।पालिका अध्यक्ष ने कहा सभी वार्ड मेंबरों की सहमति व सुझाव से नगर के विकास के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए है।
जाने क्या-क्या प्रस्ताव हुए पारित
नगर क्षेत्र में पर्यावरण मित्रों द्वारा नगर के समस्त वार्डों गलियों में साफ सफाई की जाती है परंतु कुछ नागरिकों द्वारा जगह-जगह कूड़ा फेंका जा रहा है जिस संबंध में बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया कि जिस भी भवन स्वामी के घर के आसपास कूड़ा पाया जाता है उसकी समस्त जिम्मेदारी समस्त भवन स्वामी की होगी जिसके विरुद्ध कूड़ा अधिनियम 2016 के तहत नोटिस व चालानी कार्रवाई की जाएगी
नगर क्षेत्र लोहाघाट में भवन स्वामी के द्वारा कुत्ते पाले जा रहे हैं जिनके लाइसेंस नगर पालिका लोहाघाट में बनाया जाएगा। लोगों के द्वारा कुत्तों को जगह-जगह घूमा कर शौच आदि करवाते हुए पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी कूड़ा अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की जाएगी
नगर क्षेत्र लोहाघाट मे पशुपालकों के द्वारा पालतू जानवरों गाय ,बकरी, भैंस व अन्य जानवरों को नगर क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है जिससे नगर में अव्यवस्था उत्पन्न हो रही है यातायात अवरोध उत्पन्न हो रहा है ऐसे पशुपालकों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया है।
नगर क्षेत्र में अधिकतर भवन स्वामियों के द्वारा अपनी छतो का पानी सार्वजनिक सड़कों में पाइप के माध्यम से छोड़ा जा रहा है वर्षा काल में इन पाइपों से आने वाला पानी राहगीरों के ऊपर गिरता है ऐसे भवन स्वामियों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की जाएगी
नगर क्षेत्र में कूड़े के निस्तारण हेतु डोर टू डोर व्यवस्था अति शीघ्र की जा रही है जिससे नगर के हर घर परिवार से कूड़ा अलग-अलग किए जाने की कार्रवाई अति शीघ्र की जाएगी
और साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है नगर के जो परिवार अपने घरों का सूखा कूड़ा एवं गीला कूड़ा अलग-अलग करके देता है और कम से कम कूड़ा देता है उस परिवार को राष्ट्रीय पर्वो पर सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
नगर क्षेत्र के समस्त वार्डों में आगामी मानसून को देखते हुए निर्माण कार्य किए जाने की तैयारी की जा रही है जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे।
नगर क्षेत्र में जो भवन स्वामी अपने घरों का सीवर सार्वजनिक नालियों में बहता हुआ पाया जाएगा उनके विरुद्ध कूड़ा अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की जाएगी।
श्रम विभाग उत्तराखंड शासन की अधिसूचना के तहत निर्धारित अकुशल मजदूर की न्यूनतम दर 414 रुपया तथा मिस्त्री की न्यूनतम दर 456 रुपया प्रतिदिन निर्धारित की गई है।
पालिका अध्यक्ष ने समस्त नगर वासियों से अनुरोध किया है नगर क्षेत्र लोहाघाट में समय-समय पर वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आपकी भागीदारी प्रार्थनीय है नगर हम सब का है इस स्वच्छ सुंदर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।