रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : एसपी चंपावत ने किया अग्निशमन केंद्र लोहाघाट का वार्षिक निरीक्षण। जवानों को चुस्त दुरस्त रहने के दिए निर्देश
Laxman Singh Bisht
Mon, Apr 7, 2025
एसपी चंपावत ने किया अग्निशमन केंद्र लोहाघाट का वार्षिक निरीक्षण।
आज 07 अप्रैल को एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा अग्निशमन केंद्र लोहाघाट का वार्षिक निरीक्षण किया । एसपी ने सर्वप्रथम परेड का निरीक्षण किया । परेड में समस्त फायर कर्मी साफ-सुथरी वर्दी में पाए गए। एसपी चंपावत के द्वारा स्टेशन पर उपलब्ध समस्त अग्निशमन वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया निरीक्षण में समस्त अग्निशमन वाहन कार्यशील दशा में पाये गए।
इसके बाद पुलिस कप्तान ने स्टेशन में उपलब्ध आपदा उपकरणों को कार्मिकों से बारी-बारी से स्टार्ट करा कर फोम बनवाया गया तथा लैडर द्वारा बिल्डिंग की आग बुझाने का मॉक ड्रिल करवाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा फायर कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया।आगामी फायर सीजन को देखते हुए फायर स्टेशन मैं मौजूद समस्त अग्निशमन वाहनों तथा उपकरणों को कार्यशील अवस्था में रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस कप्तान के द्वारा फायर कर्मियों की समस्याओं को पूछ उनका निस्तारण किया गया।
तथा प्रभारी फायर को जल्द वन विभाग के साथ मांक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए। तथा समस्त फायर कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने तथा शारीरिक अभ्यास हेतु नियमित रूप से फील्ड गेम खेलने हेतु निर्देशित किया गया। तथा फायर कर्मियों का हौसला बढ़ाया।