Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाइक में कर रहे थे स्टंट पुलिस ने खिलाई थाने की हवा। पुलिस एक्ट में किया चालान।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 23, 2025

बाइक में कर रहे थे स्टंट पुलिस ने खिलाई थाने की हवा। पुलिस एक्ट में किया चालान। लोहाघाट के पाटन पाटन क्षेत्र के दो युवाओं के द्वारा बीते 18 अगस्त को बाइक में स्टंट करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर लोड किया गया। जिसमें दोनों युवा बाइक और स्कूटी में स्टंट करते हुए नजर आए। लोहाघाट पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आज शनिवार को दोनों युवाओं अनीश सिंह बोहरा व चंचल सिंह पाटनी को लोहाघाट थाने बुलाया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया दोनों युवाओं को बाइक में स्टंट न करने की सख़्त हिदायत दी गई।दोनों युवाओं के द्वारा भविष्य में इस प्रकार के स्टंट न करने की बात कहते हुए माफी मांगने के बाद उनका पुलिस एक्ट में चालान कर छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के युवाओं से चलती बाइक में स्टंट न करने की अपील की है कहा कोई भी बाइक या कार में स्टंट करते हुए पाया गया उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

जरूरी खबरें