Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदार शत्रुघ्न कोठारी पालिका कार्यालय में परिवार सहित बैठे धरने पर।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 29, 2025

भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदार शत्रुघ्न कोठारी पालिका कार्यालय में परिवार सहित बैठे धरने पर।

पालिका अध्यक्ष पर लगाए जानबूझकर भुगतान रोकने के आरोप।नगर पालिका टनकपुर में ठेकेदार शत्रुघ्न कोठारी कार्य के भुगतान की मांग को लेकर टनकपुर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार के खिलाफ पालिका कार्यालय टनकपुर मे परिवार सहित धरने में बैठ गए हैं। नगर पालिका के ठेकेदार शत्रुघ्न कोठारी ने बताया पालिका के ठेकेदारों ने पूर्व में जिलाधिकारी, सीएम कैंप कार्यालय के अधिकारियों से नगर पालिका द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान कराए जाने की गुहार लगाई गई थी ।इसके बाद कई ठेकेदारों का भुगतान तो हो गया लेकिन उनके भुगतान को रोक दिया गया ।कोठारी ने बताया जबकि 14 अगस्त को पालिका के अवर अभियंता द्वारा निर्धारित कार्यस्थल पर कार्य किए जाने की लिखित जानकारी पालिका अध्यक्ष को दी थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा पालिका अध्यक्ष के द्वारा उनके बिलों में अपने दस्तक नहीं किए गए हैं जिस कारण उनका भुगतान नहीं किया गया ।जिस कारण उन्हें मजबूर होकर आज अपने परिवार के साथ आंदोलन करने को विवस होना पड़ा। पालिका अध्यक्ष उन्हें जानबूझकर परेशान कर रहे हैं उन्होंने कहा भुगतान न होने के कारण वह आर्थिक और मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उनके सामने परिवार के भरण पोषण का संकट छा गया है। कहा जब तक उनका भुगतान नहीं होगा वह आंदोलन से नहीं हटेंगे। वहीं टनकपुर पालिका अध्यक्ष ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपो को निराधार बताया है।

जरूरी खबरें