रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को किया जागरूक
Laxman Singh Bisht
Wed, Apr 2, 2025
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को किया जागरूक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव चम्पावत के आदेशानुसार बुधवार को मां पूर्णागिरी मेला क्षेत्र ठुलीगाड़ मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (चम्पावत) ने स्टॉल लगाकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया पीएलवी अमित कुमार के द्वारा मां पूर्णागिरी मेले में आए हुए श्रद्धालुओं को अपने छोटे बच्चों का ध्यान रखने एवं रैन बसेरे में अजनबी लोगों से सावधान रहने तथा मां पूर्णागिरी धाम में स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी ।साथ ही श्रद्धालुओं को किसी भी आपात स्थिति में 112 की मदद लेने को कहा गया
तो वही पीएलवी किरन जोशी ने यात्रियों को नशे से होने वाले गम्भीर दुष्परिणामों की जानकारियां दी साथ ही यात्रियों को नशे से दुर रहने तथा यात्रियों को पहाड़ों पर ध्यान पूर्वक यात्रा करने कि सलाह दी गई ।पीएलवी ऋतु महर ने श्रद्धालुओं को साइबर अपराध एवं छोटे बच्चों,बुजुर्गों की जेब में उनके नाम पते वह मोबाइल नंबर की पर्ची रखने कि सलाह दी जिससे उनके परिवार से बिछड़ने पर पर्ची के माध्यम से परिवार से सम्पर्क किया जा सके।
साथ ही श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नशा ना करने कि सलाह दी गई। विधिक जागरूकता शिविर का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा मां पूर्णागिरी मेले का संचालन कर रही जिला पंचायत के सहयोग से किया जा रहा है। इस दौरान जिला पंचायत के हितेश जोशी द्वारा भी श्रद्धालुओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई ।