Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: टेबलेट वितरण में दोहरा मापदंड अपनाए जाने से उच्च प्राथमिक विद्यालयो के शिक्षक नाराज

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 16, 2023
टेबलेट वितरण में दोहरा मापदंड अपनाए जाने से शिक्षक नाराज एक ही विभाग एक ही नियुक्ति व एक जैसा प्रशिक्षण लेने वाले उच्च प्राथमिक के शिक्षक टेबलेट सुविधा से वंचित रहने पर नाराज हैं उनका कहना है कि समान कार्य समान, व्यवहार तथा समान सेवा शर्तों के साथ सेवा करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग में शासन द्वारा दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है एक और जहां प्राथमिक शिक्षकों को ₹10000 लागत के टेबलेट वितरित किए गए हैं वहीं दूसरी तरफ इस सुविधा से उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को वंचित रखकर उनके साथ भेदभाव किया गया है हालांकि महानिदेशक शिक्षा द्वारा चरणबद्ध तरीके से जूनियर शिक्षकों को लाभान्वित करने का संकेत दिया है इस दोहरे मापदंड से उच्च प्राथमिक र्ग विद्यालयों के शिक्षकों में काफी आक्रोश है वहीं सोशल मीडिया का सदुपयोग कर राज्य में शैक्षिक संवाद को बढ़ावा दे रहे स्वैच्छिक स्वयंसेवी शिक्षकों के समूह मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखंड के संस्थापक व शैक्षिक नवाचारी संवाद उत्तराखंड के टीम मोटिवेटर लक्ष्मण सिंह मेहता ने इस संदर्भ में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी से दूरभाष पर संपर्क किया मेहता ने आधुनिक समय में शिक्षा में आईसीटी के उपयोग को देख टेबलेट की आवश्यकता को डीजी के सम्मुख रखा मेहता ने बताया महानिदेशक ने चरणबद्ध तरीके से उच्च प्राथमिक शिक्षकों को भी टेबलेट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है

जरूरी खबरें