Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: बाराकोट:भूमिया देवता की पूजा अर्चना के साथ कालाकोट में 22 दिनी जागर का हुआ समापन भूमिया देवता के जयकारों से गूंजा मंदिर 

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 8, 2024
भूमिया देवता की पूजा अर्चना के साथ कालाकोट में 22 दिनी जागर का हुआ समापन भूमिया देवता के जयकारों से गूंजा मंदिर चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के कालाकोट में 29 गांवो के सहयोग से चल रहे 22 दिनी जागर का रविवार सुबह भूमिया देवता की पूजा अर्चना के साथ समापन हुआ इस दौरान देव डांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया समापन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे इस दौरान भूमिया देवता के जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कालाकोटी ने बताया समिति अध्यक्ष उमेश कालाकोटी के दिशा निर्देश पर 29 गांव के ग्रामीणों के सहयोग से बरसों बाद 22 दिनी जागर का गांव में आयोजन किया गया इष्ट देव की कृपा से आज जागर का सफल समापन हुआ नवीन कालाकोटी ने जागर के सफल संचालन के लिए आयोजन कमेटी अध्यक्ष सदस्यों व 29 गांव के ग्रामीणों व विशेष तौर पर प्रवासियों,युवा व मात्र शक्ति को धन्यवाद दिया कालाकोटी ने बताया जागर गायक दिनेश अधिकारी व कल्याण सिंह के द्वारा जागर में देवी देवताओं का आवाहन किया गया उन्होंने कहा जागर में शामिल होने तथा इष्टदेवता का आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में प्रवासी पहुंचे हुए थे और प्रवासियों के द्वारा भी जागर में बढ़ चढ़कर सहयोग किया गया समापन अवसर पर दीपक कालाकोटी ,राम प्रसाद कालाकोटी, किरन कालाकोटी, नवीन कालाकोटी ,हरीश राम ,भवानी राम , करन कालाकोटी ,रोहित ,सूरज ,दीपक, दिवाकर ,कमल ,हरीश राम ,भवानी राम , भुवन सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें