Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में धूमधाम से मनाई गई आयरन लेडी स्व0इंदिरा गांधी की जन्म जयंती।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 19, 2025

लोहाघाट में धूमधाम से मनाई गई आयरन लेडी स्व0इंदिरा गांधी की जन्म जयंती।

स्वर्गीय इंदिरा गांधी के पग चिन्हों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया चलने का संकल्प।लोहाघाट।आज पूरे देश में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जन्म जयंती को काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। चंपावत जिले में भी कांग्रेस ने आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जन्म जयंती को काफी धूमधाम के साथ मनाया। लोहाघाट मे कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जन्म जयंती को धूमधाम के साथ मनाते हुए उन्हें याद किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्र में माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया तथा उनके पग चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा स्वo इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में देशहित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए तथा 1971 भारत पाक युद्ध में स्वर्गीय श्रीमती गांधी ने पाकिस्तान और अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान को दो टुकड़ों में विभाजित कर बांग्ला देश बना डाला। उन्होंने कहा श्रीमती गांधी देश हित मे किसी भी देश के आगे नहीं झुकी। गरीबों के हित में उनके द्वारा कई योजनाएं संचालित की गई जो आज भी जारी है जिनका फायदा आम जनता उठा रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा देश के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से स्वर्गीय इंदिरा गांधी के पग चिन्हों पर चलने की अपील करते हुए कांग्रेस के हाथों को मजबूत बनाने को कहा। कहा देश हमेशा आयरन लेडी को याद करेगा ।उन्होंने कहा 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस चंपावत जिले की दोनों विधानसभा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करेगी। इस दौरान सभासद सुरेश फर्त्याल, हरीश राय, सुरेंद्र ढेक,गोपाल सिंह ,ललित, अशोक करायत ,बहादुर राम, राजेंद्र बोहरा, सौरभ फर्त्याल, सचिन महरा ,जीवन बिष्ट ,सोनम बोहरा ,सागर महरा ,अनिल कुमार , करन टम्टा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें