Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: लोहाघाट:भूस्खलन की जद मे आया आवासीय भवन सांस रोक कर दिन काट रहा है सुदर्का गांव के हरि दत्त का परिवार। पीडब्लूडी से दीवार निर्माण की लगाई गुहार

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 11, 2024
भूस्खलन की जद मे आया आवासीय भवन सांस रोक कर दिन काट रहा है सुदर्का गांव के हरि दत्त का परिवार। पीडब्लूडी से दीवार निर्माण की लगाई गुहार लोहाघाट ब्लाक के सुदर्का गांव के हरि दत्त का परिवार सांस रोक कर किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। विगत दिनों हुई भारी वर्षा के कारण उसके मकान के पास से ही भूस्खलन हो गया था जिससे उसके मकान के लिए भारी खतरा पैदा हो गया है। परिवार के ऊपर आए संकट को देखते हुए हरिदत्त दिल्ली से घर आ गया है। हरिदत्त को उसी वक्त अनहोनी की आशंका हो गई थी जब पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण के वक्त ऊंची दीवार बनाने के उसके अनुरोध को स्वीकार न कर मात्र 1.8 मीटर लंबी दीवार बना दी थी। तभी से वहां भूस्खलन होने की आशंका बनी हुई थी। जो विगत सात जुलाई को हकीकत में सामने आ गई। गुरुवार को हरीदत्त ने लोनिवि के अधिकारियों को सूचित कर शीघ्र वहां पक्की दीवार बनाने की मांग की है। हरिदत्त का कहना है कि जब तक बच्चों की सुरक्षा का इंतजाम नहीं होती है तब तक वह घर नहीं छोड़ सकता है। उसकी स्थिति देखकर हर किसी को उसकी स्थिति पर दया आ रहा है।

जरूरी खबरें