Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: बनबसा:गुदमी की महिला ग्राम प्रधान का जूतो की माला पहनाकर किया अपमान ग्राम प्रधान ने थाने में दी नामजद तहरीर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज़ 

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 11, 2024
गुदमी की महिला ग्राम प्रधान का जूतो की माला पहनाकर किया अपमान ग्राम प्रधान ने थाने में दी नामजद तहरीर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज़ चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है जहां बीते दिनों हुई बारिश से बनबसा मे आई बाढ़ से हुए नुकसान का आक्रोश बनबसा के गुदमी गांव की अनुसूचित जनजाति की ग्राम प्रधान विनीता राणा को झेलना पड़ा है ग्राम प्रधान विनीता राणा के मुताबिक 10 जुलाई को प्रशासन की टीम गांव में राहत बांटने आ रही थी वह भी मौके पर टीम के आने से पहले पहुंच गई थी ग्राम प्रधान के मुताबिक वहां मौजूद भीड़ में से कुछ महिलाओं के द्वारा उन्हें पकड़कर जूते की माला पहनाई गई तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उनका सार्वजनिक अपमान किया गया वहीं इस सार्वजनिक अपमान से आहत ग्राम प्रधान विनीता राणा ने गुरुवार को बनबसा थाने में नामजद तहरीर दी है ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है वहीं एसपी चंपावत अजय गणपति ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ शिवराज सिंह राणा को मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वहीं लोगों के द्वारा इस घटना की निंदा की जा रही है वहीं आरोपियो के द्वारा ऐसा क्यों किया गया यह जांच का बिसय है

जरूरी खबरें