रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में सड़कों में हो रही है गाड़ियों की सर्विस, जाम एवं दुर्घटना का हर दिन बढ़ रहा ख़तरा*
Laxman Singh Bisht
Fri, Apr 4, 2025
लोहाघाट में सड़कों में हो रही है गाड़ियों की सर्विस, जाम एवं दुर्घटना का हर दिन बढ़ रहा ख़तरा
लोहाघाट नगर एवं आसपास के क्षेत्र में आज कल सड़क में ही गाड़ी सर्विस का खेल खूब चल रहा है। लोहाघाट क्षेत्र के जागरूक लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लोहाघाट ,हिटलर मार्केट क्षेत्र,पाटन पुल ठंडी सड़क, आदि जगह एनएच में ही गाड़ियों को ठीक किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि इससे कई बार जाम तो लग ही रहा है साथ ही दुर्घटना का ख़तरा भी बढ़ रहा है। मालूम हो पाटन ठंडी सड़क में कुछ समय पूर्व ही दो दुर्घटना हुई थी । लोगों ने कहा कि सड़क घेरकर गाड़ियों की सर्विस की जा रही है और दुकान स्वामियों को सिर्फ़ मुनाफ़े से मतलब है । लोगो की सुरक्षा और लगने वाले जाम से उनका कोई सरोकार नहीं है। लोगों ने कहा कि सड़क में ही गाड़ियों की सर्विस करना क़ानून का भी खुला उल्लंघन है। वही सर्विस सेंटरो द्वारा पुरानी गाड़ियों को सड़क किनारे खड़े करने से जाम की स्थिति भी पैदा कर रहा है इसके अलावा सड़क किनारे नो पार्किंग मे खड़े रहने वाले वाहन कोड़ मे खाज का काम कर रहे है। अब देखना होगा आंख़िर कब स्थानीय पुलिस प्रशासन सड़क घेरकर सड़क में ही गाड़ी सर्विस करने वालों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करता है और लोगों को राहत दिलाता है।