Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही से उन बड़े नौकरशाहो का भ्रम टूटा जो कहते थे उनका कौंन क्या कर सकता है

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 4, 2025

मुख्यमंत्री के तमाम साहसिक निर्णय बन गए है उत्तराखंड के ऐतिहासिक दस्तावेज - राजेश बिष्ट

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों समेत सात लोगों को निलंबित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रांतीय प्रवक्ता राजेश बिष्ट ने कहा कि राज्य बनने के बाद सरकार द्वारा पहली बार जो साहसिक कदम उठाए गए हैं यह ऐतिहासिक दस्तावेज बन गया है । मुख्यमंत्री के इस निर्णय से उत्तराखंड के बड़े नौकरशाहों का भी यह भ्रम समाप्त हो गया है कि "उनका कौन क्या कर सकता है " । बिष्ट का कहना है कि राज्य बनने के बाद राज्य में भले ही किसी भी दल की सरकार रही हो उनके द्वारा मजबूत सरकार न दिए जाने का पूरा लाभ नौकरशाह उठाते रहे है। इसी के साथ अंदरूनी तौर पर भ्रष्टाचार पनपने लगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के मामले में जो ऐतिहासिक कार्रवाई की है, उससे सरकार की इच्छा शक्ति प्रबल हो रही है कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है। राजेश बिष्ट का कहना है की नकल माफियाओं में नकेल कसने एवं उन्हें जेल का रास्ता दिखाने से अब उत्तराखंड में पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं हो रही है ।मुख्यमंत्री के दूसरे कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर देखा जाय तो मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जिससे उत्तराखंड का मान और सम्मान बढ़ाने के साथ देवभूमि में राष्ट्रवादी शक्तियों को ताकत मिलने से उत्तराखंड विधर्मियो की स्थाई धर्मशाला बनने से बच गया है। बिष्ट का यह भी कहना है कि उत्तराखंड जैसे दोहरी सीमाओं से घिरे सीमांत एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस राज्य में मजबूत सरकार ही जन आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है । जहां तक मॉडल जिला चंपावत का सवाल है यहां मुख्यमंत्री द्वारा हर क्षेत्र में विकास का जो रूप एवं स्वरूप तैयार किया जा रहा है उसके लिए वह जिले के लोगों के दिलों में लंबे समय तक राज करते रहेंगे।

जरूरी खबरें