रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने सुरक्षा गोष्ठी का किया आयोजन वन विभाग ने वन पंचायत पोखरी बोरा को लिया गोद
Laxman Singh Bisht
Sun, Apr 6, 2025
वन विभाग ने वन पंचायत पोखरी बोरा को लिया गोद
चंपावत जिले में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग लगातार कोशिश कर रहा है। जिसके लिए बन कर्मी गांवो में जाकर लोगों को बनाग्नि के प्रति जागरूक कर रहे हैं। आज रविवार को लोहाघाट ब्लाक के सीमांत वन पंचायत पोखरी बोरा में वन क्षेत्राधिकार लोहाघाट दीप जोशी के दिशा निर्देश मे वनाग्नि सुरक्षा गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता वन पंचायत सरपंच पोखरी बोरा राम सिंह द्वारा की गई । रेंजर दीप जोशी ने बताया विभाग द्वारा वन पंचायत पोखरी बोरा को वनाग्नि काल के लिए गोद लिया गया ।जिसमें समस्त ग्राम वासियों द्वारा वनों में आग न लगाने की शपथ ली गई। तथा जंगल में आग लगने पर बैंड कर्मों का सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। गोष्ठी में नन्दा बल्लभ भट्ट वन दरोगा,पीयूष सिंह बिष्ट वन बीट अधिकारि खिलपति बीट के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।