Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: लोहाघाट:ओवरलोडिंग रोकने को लोहाघाट में एनएच में लगेगा धर्मकांटा ओवरलोडिंग में लगेगी लगाम एसडीएम ने अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 11, 2024
ओवरलोडिंग रोकने को लोहाघाट में एनएच में लगेगा धर्मकांटा ओवरलोडिंग में लगेगी लगाम डीएम चंपावत के द्वारा बीते दिनों हुई सड़क सुरक्षा बैठक में टनकपुर घाट एनएच में ओवरलोडिंग रोकने व सड़क सुरक्षा को देखते हुए धर्मकांटा लगाने के अधिकारीयो को निर्देश दिए गए थे डीएम के निर्देश के तहत गुरुवार को एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के नेतृत्व में राजस्व विभाग ,वन विभाग परिवहन विभाग व एनएच के अधिकारियों के द्वारा लोहाघाट के राईकोट महर में एनएच किनारे सरकारी जमीन चिन्हित की गई तथा स्थलीय निरीक्षण किया गया एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने बताया सरकारी धर्मकांटा लगाने का मुख्य उद्देश्य एनएच में चलने वाले खनन वाहनों व अन्य वाहनों मे ओवरलोडिंग रोकने के साथ साथ ओवरलोड वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है उन्होंने कहा जल्द धर्म कांटा लगाने की प्रक्रिया शुरू कर ली जाएगी इसके लिए राईकोट महर मे एनएच किनारे जमीन चिन्हित कर ली गई है निरीक्षण के दौरान तहसीलदार लोहाघाट जगदीश सिंह नेगी ,एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, रेंजर दीप जोशी, राजस्व उप निरीक्षक राकेश पगरिया ,सुनील मेहरा व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें