Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: लोहाघाट:जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि शहीदो की याद में निकाला पैदल मार्च 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 9, 2024
जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि शहीदो की याद में निकाला पैदल मार्च सोमवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के पांच वीर सपूतों को लोहाघाट में श्रद्धांजलि दी गई मंगलवार को पूर्व सैनिक संगठन लीग अध्यक्ष कैप्टन आर एस देव के नेतृत्व में लोहाघाट में पूर्व सैनिकों व नगर के नागरिकों के द्वारा वीर कालू सिंह चौराहे से लेकर शहीद स्मारक तक पैदल मार्च निकाला गया तथा शहीद स्मारक में सभी शहीद हुए पांच वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई मार्च में शामिल सभी पूर्व सैनिकों व लोगों ने कहा देश उत्तराखंड के इन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा जिन्होंने मातृ भूमि की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपनी जान निछावर कर दी पूरे देश को उत्तराखंड के इन वीर सपूतों पर गर्व है पूरा देश इन शहीदों के परिवार के साथ खड़ा है वहीं सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई आतंक बाद के खिलाफ़ पूर्व सैनिको में काफ़ी आक्रोश देखने को मिला वही तीलु रोतेली पुरस्कार विजेता शांभवी मुरारी ने वीर सपूतों की शहादत को नमन करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि दी श्रद्धांजलि देने में निवृत्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, कैप्टन रघुवीर, मयंक ओली, लाल सिंह ,पुष्कर पंत , सुरेंद्र सिंह, भास्कर गरकोटी सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें