Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: टनकपुर:किरोड़ा हादसे में दो युवतियों की मौत एक लापता मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 9, 2024
किरोड़ा हादसे में दो युवतियों की मौत एक लापता मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख जनपद चंपावत के तहसील पूर्णागिरी, टनकपुर में शुक्रवार को प्रातः लगभग 9.30 बजे किरोड़ा नाले में अचानक आए तेज उफान के कारण एक मैक्स वाहन नाले के तेज बहाव में बह गया।घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी टनकपुर के नेतृत्व में तत्काल एसडीआरएफ व पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव का कार्य किया गया। आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त सूचना के अनुसार मैक्स वाहन जो टनकपुर से पूर्णागिरी मार्ग की ओर जा रहा था, जिसमे कुल 09 लोग सवार थे। जो किरोड़ा नाले में आए अचानक तेज उफान के कारण तेज बहाव में बह गया।जिसमें से 07 लोगों को निकाला गया। जिन्हें 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया, हादसे में दो लोगों 14 वर्षीय बालिका बलविंदर कौर और 24 वर्षीय सोनी की मृत्यु हो गई तथा शेष घायलों का उप चिकित्सलय टनकपुर में उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा घटना स्थल (किरोड़ा नाला) पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और लापता हुए 1 व्यक्ति के रेस्क्यू के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने उप जिला अस्पताल टनकपुर पहुंचकर घायलों का हाल जाना। साथ ही उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सा अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मानसून अवधि में संभावित आपदाओं की दृष्टिगत आपदा की घटनाओं की रोकथाम राहत एवं बचाव कार्य हेतु सभी अधिकारियों को मुस्तैद रहते हुए रिस्पांस समय को कम रखते हुए अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। घटना की जानकारी मिलते ही मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतक बालिकाओ के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की तथा घायलों के बेहतर से बेहतर उपचार के लिए जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने 1 लापता व्यक्तियों के शीघ्र खोजबीन के भी निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं। आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में पवनदीप कौर पुत्री गुरमीत, अमनदीप कौर पुत्री गुरमीत, निवासी ग्राम हरदुजिया, खटीमा उधम सिंह नगर, सीमा पुत्री सुखविंदर सिंह निवासी विजयपुर पकड़िया खटीमा, उमेश पुत्र खुर्शीद निवासी वार्ड 3 वर्मा लाइन तहसील पूर्णागिरि, गीता कठेत पुत्री अमर सिंह निवासी खेतखेड़ा तहसील पूर्णागिरि घायल है। जिनका इलाज उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में चल रहा है तथा पुरुष सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी गेड़ाखाली इलाज के पश्चात अपने घर गेड़ाखाली चले गए हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेश चौहान ने अवगत कराया की घायलों में एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है तथा शेष घायल व्यक्तियों की स्थिति सामान्य है।

जरूरी खबरें