Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: लोहाघाट:गौशाला में मलबा घुसने से दो दुधारू गायो की मौत 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 8, 2024
गौशाला में मलबा घुसने से दो दुधारू गायो की मौत लगातार पांच दिनों से लोहाघाट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के बाद अब नुकसान की सूचना आने लगी है वही सोमवार को लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मंडलक के सेलपेडू में गौशाला में मलबा घुस जाने से ग्रामीण शिवराज सिंह व इंद्र सिंह की गायों की मौत हो गई वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य भीम दत्त पंत ने बताया क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से मलबा गौशाला में घुस गया जिस कारण ग्रामीणों की दो दुधारू गायों की मौत हो गई सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों गायों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक गायों की मौत हो चुकी थी पंत ने बताया उनके द्वारा राजस्व उप निरीक्षक को सूचना दी गई सोमवार को राजस्व उप निरीक्षक मोहित मेहता ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य भीमे दत्त पंत ,ग्राम प्रधान शिवराज कुमार, पूर्व प्रधान बद्री सिंह, भगीरथ सिंह ,चंचल सिंह ,राजपाल सिंह, उमेद सिंह ,विक्रम सिंह ,प्रेम सिंह डूंगर सिंह, इंद्र सिंह के द्वारा प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है तथा गायों को गौशाला से निकालने में मदद की गई पंत ने बताया दोनों पीड़ित भाई है तथा दोनों गाय एक ही गौशाला में बधी हुई थी उन्होंने बताया घटना से ग्रामीणों को काफ़ी आर्थिक नुकसान हुआ है

जरूरी खबरें