Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: उत्तरकाशी: फिर हुआ सड़क हादसा खाई में गिरी रोडवेज बस 28 घायल 6 गंभीर 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 15, 2025
उत्तरकाशी: फिर हुआ सड़क हादसा खाई में गिरी रोडवेज बस 28 घायल 6 गंभीर उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं वहीं एक बार फिर उत्तरकाशी में सड़क हादसा हुआ है सुनकुंडी गांव के पास रोडवेज की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त हो गई उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के जखोल से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस सुनकुंडी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई हादसे में 28 यात्री घायल हो गए जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है बुधवार सुबह जखोल से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या UK 7 PA 4177 सुनकुंडी गांव के पास सड़क से बाहर पलट गई. बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई. हादसे में 28 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. घायलों को एसडीआफ और पुलिस के जवानों ने बस से रेस्क्यू किया. बस में लगभग 30 यात्री सवार थे.

जरूरी खबरें