Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विधायक के सहयोग से कोली ढेक की 48 महिलाएं गई मथुरा वृंदावन तीर्थ यात्रा पर।

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 27, 2025

लोहाघाट विधायक के सहयोग से कोली ढेक की 48 महिलाएं गई मथुरा वृंदावन तीर्थ यात्रा पर।

विधायक अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर महिलाओं को किया रवाना तीर्थ यात्रा की दी शुभकामनाएं।

रिकेश्वर महादेव व बांके बिहारी लाल के जयकारों के साथ तीर्थ यात्रा हुई शुरू।लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के सहयोग से लोहाघाट की ग्राम सभा कोली ढेक की चाद महिला स्वयं सहायता संगठन की 48 महिलाएं आज शनिवार को मथुरा वृंदावन की पांच दिवसीय तीर्थ यात्रा के लिए लोहाघाट से रवाना हुई। लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रा की बस को रवाना किया तथा सभी तीर्थ यात्री महिलाओं को तीर्थ यात्रा की शुभकामनाएं दी। कोली ढेक की ग्राम प्रधान अल्का ढेक के नेतृत्व में कोली ढेक की चाद महिला स्वयं सहायता संगठन की 48 महिलाओं का दल आज मथुरा वृंदावन की यात्रा के लिए लोहाघाट से रवाना हुआ।सभी महिलाओं ने मथुरा वृंदावन की तीर्थ यात्रा कराने के लिए लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को धन्यवाद दिया। ग्राम प्रधान अलका ढेक ने बताया जब कोली ढेक की महिलाएं मुख्यमंत्री आवास में होली गायन करने के लिए गई थी तब लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा उनसे वादा किया गया था कि वह महिलाओं को अपनी ओर से तीर्थ यात्रा कराएंगे और आज उन्होंने अपना वादा निभाया है। जिसके लिए सभी महिलाएं विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को धन्यवाद देती है। ग्राम प्रधान ने कहा सभी महिलाएं बांके बिहारी लाल से 2027 में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की भारी जीत के लिए पूजा अर्चना करेंगी ।कहा पुरी तीर्थ यात्रा का आने-जाने ,रहने ,खाने का पूरा खर्च लोहाघाट विधायक अधिकारी के द्वारा किया जा रहा है। लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा आज मातृशक्ति को तीर्थ यात्रा में जाते हुए देखना काफी सुखद अनुभव है भगवान इनकी तीर्थ यात्रा को सफल बनाए। तीर्थ यात्रा को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है करिश्मा जोशी रश्मि ढेक , माया ढेक आदि महिलाओं ने कहा सभी साथियों के साथ तीर्थ यात्रा करना काफी सुखद लग रहा है। वह भगवान बांके बिहारी लाल से क्षेत्र की सुख शांति के लिए प्रार्थना करेंगे साथ ही उन्होंने तीर्थ यात्रा कराने के लिए लोहाघाट विधायक को धन्यवाद दियाकहा सभी महिलाएं बांके बिहारी लाल मंदिर प्रांगण में लोहाघाट की खड़ी होली का भी गायन करेगी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि चाद बोहरा, जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा,एडवोकेट भुवन चौबे ,सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप देव ,सभासद सुरेश फर्त्याल, बलवंत करायत आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें