Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: चंपावत:रमक कांड मे घायल महिला की मौत आरोपी और एक घायल युवक की पहले हो चुकी है मौत 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 10, 2024
रमक कांड मे घायल महिला की मौत आरोपी और एक घायल युवक की पहले हो चुकी है मौत चंपावत जिले के दूरस्त रमक गांव में 15 जून की रात को गांव के रहने वाले दयानंद (37) पुत्र शिवदत्त ने गंभीर घटना को अंजाम दिया था आरोपी दयानंद ने बीच बचाव मे आई अपनी मां पार्वती देवी तथा गांव के युवा जीवन (22 )पुत्र केशव दत्त तथा खिलानंद( 24) पुत्र लालमणि को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है रात को अचानक हुई इस गंभीर वारदात से गांव में हड़कंप मच गया रात में ही ग्रामीण आरोपी सहित तीनों घायलों को पाटी अस्पताल लाए सूचना पर तत्कालीन पाटी एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा दलबल सहित अस्पताल पहुंचे जहां से चारो को जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया लेकिन मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर कर दिया गया था इस घटना से गांव में दहशत फैल गई थी वही हमले के आरोपी युवक दयानंद जोशी तथा घायल खिलानंद जोशी की इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में पहले ही मौत हो चुकी है वहीं आरोपी दयानंद जोशी की घायल मां पार्वती देवी की भी अस्पताल से मौत की खबर आ रही है मालूम हो इस खूनी कांड में आरोपी सहित तीन लोगो की मौत हो चुकी है  घायल जीवन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है

जरूरी खबरें