Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।पर्यावरण बचाने की ली शपथ। हर बूथ में 10-10 पौधों का किया गया रोपण

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 5, 2025

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।पर्यावरण बचाने की ली शपथ।

पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व मे चला स्वच्छता अभियान। एसडीएम लोहाघाट ने किया प्रतिभाग लोहाघाट।आज 5 जून चंपावत जिले में जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस को काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले के लोहाघाट में भी विश्व पर्यावरण दिवस को काफी धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर व पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोहाघाट नगर के विभिन्न स्थानों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया ।अभियान में वन विभाग, नगर पालिका,राजस्व,व्यापार संघ व समाजसेवियों के द्वारा सहयोग किया गया।एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने समस्त क्षेत्रवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा पर्यावरण हमारे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है और इसको बचाना हम सभी का कर्तव्य है। कहा आज प्रत्येक बूथ में दस-दस पौधों का रोपण किया जा रहा है। कहा पेड़ लगाने से अधिक महत्वपूर्ण है उनकी देखभाल करना ।उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से एक पौधा मां के नाम लगाने तथा मानसून मे अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने व उनकी देखभाल करने की अपील की। वही नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व वन क्षेत्राधिकार दीप जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील करते हुए कहा आज तेजी से मौसम चक्र मे परिवर्तन हो रहा है जिसका खामियाजा हमें कई रूपों में भुगतना पड़ रहा है ।जल स्रोत सूख रहे हैं समय पर बरसात नहीं हो रही है। कहा अगर हमें पर्यावरण को बचाना है तो अपने जंगलों को बचाना होगा इसके लिए हमें प्रतिवर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे तथा उनका संरक्षण करना होगा तभी हम अपनी आगे आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ पर्यावरण दे सकते हैं। प्रदेश की सबसे कम उम्र की तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता शांभवी मुरारी ने भी लोगों को जागरुक करते हुए कहा आज एक सुखद संयोग बना है कि आज ही के दिन मां गंगा धरती पर आई थी और आज हम विश्व पर्यावरण दिवस मना रहे हैं। शांभवी ने कहा पेड़ लगाना उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना उनकी देखभाल करना है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से अपने जंगलों अपने जल स्रोतों व नदियों को बचाने की अपील की।इस दौरान नगर की देवदार बनी में वन विभाग के सहयोग से देवदार के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा सभी लोगों को पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई गई। वृक्षारोपण अभियान में एसडीएम लोहाघाट ,पालिका अध्यक्ष, वन क्षेत्राधिकार, वार्ड सभासदों, व्यापारियों व पर्यावरण मित्रों के द्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम मे अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी, ललित खोलिया, बन दरोगा नंदा वल्लभभट्ट, दीपक गोस्वामी,सभासद सुरेश फर्त्याल, योगेश जोशी, आशीष राय, व्यापारी टीका देव खर्कवाल, हितेश मुरारी, पालिका कर्मी प्रमोद महर ,सुमित गढ़कोटी, पर्यावरण मित्र हरचरण,सतीश कुमार, नन्हे, महेश कुमार , समंथा सहित कई पर्यावरण मित्र व बन कर्मी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें