Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: काशीपुर:कट्टा दिखाकर युवक ने किया युवतियो का अपहरण 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 13, 2024
कट्टा  दिखाकर युवक ने किया युवतियो का अपहरण काशीपुर में शुक्रवार देर शाम एक युवक के द्वारा दो लड़कियों को अपनी बाइक पर बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पूरा का पूरा मामला पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस की टीम उक्त युवक को पकड़ने के लिए जुटी है। काशीपुर में मानपुर रोड स्थित स्टेडियम के पास आज देर शाम 7 बजे दो युवती खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक अपाची बाइक से आकर खड़ा हुआ। वायरल वीडियो में युवक युवती को बाइक पर बैठने के लिए इशारा करता है। युवती के मना करने पर युवक अपनी जेब से तमंचा निकालकर बट से युवती को मारता है। जिसकी डर से युवती बाइक पर बैठ जाती और दूसरी भी युवती बाइक पर बैठ जाती है। युवतियों के बाइक पर बैठते ही युवक तेजी से बाइक भगा कर फरार हो जाता है। पूरा घटनाक्रम पास लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गया है। जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी एसआइ विपुल जोशी ने बताया कि मामले में किसी भी तरह की कोई तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन सीसीटीवी फुटेज तथा सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।

जरूरी खबरें