: चंपावत :टनकपुर मे 26 सितम्बर को लगने वाला दिव्यांग शिविर हुआ स्थगित सीएमओ ने दी जानकारी
Wed, Sep 25, 2024
चंपावत :टनकपुर मे 26 सितम्बर को लगने वाला दिव्यांग शिविर हुआ स्थगित सीएमओ ने दी जानकारी
मुख्य चिकित्साधिकारी देवेश चौहान ने जानकारी देते हुए अवगत कराया उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में 26 सितंबर 2024 को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाना था। जो अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। साथ ही उन्होंने अवगत कराया कि उक्त शिविर अब अक्टूबर माह के चौथे बुधवार को पूर्व निर्धारित स्थान जिला चिकित्सालय टनकपुर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पात्र व्यक्तियों को आयोजित होने वाले उक्त शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
: लोहाघाट:नुकसान पांच लाख का मुआवजा मिला दस हज़ार आपदा पीड़ित हैरान
Wed, Sep 25, 2024
नुकसान पांच लाख का मुआवजा मिला दस हज़ार आपदा पीड़ित हैरान
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ नेत्र सलान के देव सिंह के द्वारा गांव में पोल्ट्री फार्म, चक्की खोलकर स्वरोजगार कर अपने परिवार का पालन पोषण किया जा रहा था 13 सितंबर को आई आपदा ने देव सिंह से उसका सब कुछ छीन लिया देव सिंह ने बताया उनके पोल्ट्री फार्म में 350 मुर्गिया थी लेकिन आपदा मे उनका पोल्ट्री फार्म ,आटे व धान की चक्की, फ्रिज ,इनवर्टर, कूलर ,पंखे, मुर्गियों का चारा आदि सब कुछ बह गया देब सिंह ने बताया सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक के द्वारा मौका मुवायना कर नुकसान का आकलन भी किया गया देव सिंह ने बताया इस आपदा से उन्हें लगभग पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है और प्रशासन के द्वारा उन्हें मात्र दस हज़ार रुपए का मुआवजा दिया गया है देव सिंह ने कहा यह पता नहीं किस प्रकार से नुकसान का आकलन किया गया वहीं इतने बड़े नुकसान में मात्र दस हज़ार रुपए का मुआवजा मिलने पर देव सिंह काफी हैरान है उनका कहना है दस हज़ार में तो मलवा भी साफ नहीं होगा
वहीं क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से देव सिंह को उचित मुआवजा देने की मांग की है साथ ही सरकार से आपदा के मानको में बदलाव करने की मांग भी उठाई है वही रोजगार खत्म होने से देव सिंह के सामने अब रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है,
: चंपावत :26 सितंबर को भी टनकपुर चंपावत एनएच रहेगा बंद
Wed, Sep 25, 2024
चंपावत :26 सितंबर को भी टनकपुर चंपावत एनएच रहेगा बंद
डीएम चंपावत नवनीत पाण्डे द्वारा बुधवार को एनएच के अधीक्षण अभियंता सहित अन्य अधिकारियों के साथ टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग के किलोमीटर 106 स्वाला में बंद सड़क मार्ग को खोले जाने हेतु किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान एन एच के अधिकारियों द्वारा स्वाला में बंद सड़क को खोले जाने हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। अधीक्षण अभियंता ने अवगत कराया कि अभी भी उक्त स्थान में लगातार मलवा गिर रहा है,जिसे अभी भी हटाया जाना है,जिसके मद्देनजर कल गुरुवार 26 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय राजमार्ग 09 टनकपुर से चंपावत तक सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन हेतु बंद रहेगा। वही न के न खुलने से एक बार फिर लोगों की मुसीबत बड़ी है