: चंपावत:पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हिमेश कल खुड़िया को पित्रशोक
Fri, Aug 16, 2024
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हिमेश कल खुड़िया को पित्रशोक
चम्पावत/खेतीखान। भारतीय जनता पार्टी चंपावत के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के पिता शिरोमणि कलखुड़िया का 89 बर्ष की उम्र में निधन हो गया।श्री कलखुड़िया पिछले कुछ समय से बीमार थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार खेतीखान में किया जाएगा। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करने वाले बुजुर्ग कलखुड़िया के निधन पर तमाम सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है। पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, राजू गरकोटी, जीवन गहतोड़ी,भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना, गोविंद सामंत, मोहन सिंह अधिकारी, कैलाश अधिकारी, सूरज प्रहरी, एनडी गड़कोटी, प्रकाश पांडेय, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, लोहाघाट के पूर्व चेयरमैन गोविंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक जताया है।
: लोहाघाट:उत्कृष्ट कार्यो के लिए लोहाघाट तहसीलदार जगदीश नेगी सम्मानित
Thu, Aug 15, 2024
उत्कृष्ट कार्यो के लिए लोहाघाट तहसीलदार जगदीश नेगी सम्मानित
लोहाघाट के तहसीलदार जगदीश नेगी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने जिला मुख्यालय चंपावत में हुए समारोह में आपदा के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों आपदा पीड़ितों तक तत्काल राहत पहुंचाने व बचाव अभियान में सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके द्वारा लोहाघाट व चंपावत तहसीलों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की मालूम हो तहसीलदार जगदीश नेगी लोहाघाट तहसील के साथ-साथ चंपावत तहसील का भी कार्य बखूबी संभालते हैं
: लोहाघाट:अक्कलधारे में दो स्कूटीयों की जोरदार टक्कर चार घायल
Thu, Aug 15, 2024
अक्कलधारे में दो स्कूटीयों की जोरदार टक्कर चार घायल
लोहाघाट चंपावत एनएच में लोहाघाट के अक्कल धारे के पास 15 अगस्त की सुबह चम्पावत की ओर जा रही स्कूटी को पीछे से आ रही दूसरी स्कूटी ने टक्कर मार दी जिसमें स्कूटी सवार चार लोग एनएच में जा गिरे और घायल हो गए तभी मानवता का परिचय देते हुए एक कार चालक के द्वारा घायलों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया तथा सूचना पर 112 कर्मी वह चीता पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया बालम कुमार ने अपनी स्कूटी से आगे जा रही पंकज पंत की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी जिस कारण यह दुर्घटना हुई एसएचओ ने बताया दुर्घटना में बालम कुमार, पंकज पंत , मोनू पंत और अंजलि घायल हों गए वही चारों घायलों का उप जिला चिकित्सालय में उपचार किया गया गनीमत रही सामने से कोई तेज गति से वाहन नहीं आ रहा था अन्यथा दुर्घटना बड़ी हो सकती थी