: लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Mon, Jul 15, 2024
आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सोमवार को आगनवाड़ी केंद्र बजरंगबली वार्ड लोहाघाट में आज वीएचएसएनडी ( VHSND )की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो का टीकाकरण व वजन लिया गया कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं पाया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग से आए कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित वा स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई कार्यकत्री अनीता जोशी सहायिका बसंती जोशी ,एएनएम डोली वर्मा ,सावित्री देवी रेनू खर्कवाल, सुमन ,पूजा ,नीतू लक्ष्मी ,सरोज पुनेठा,
गीता ,बबीता ,सीमा ,जानकी ,विनीता ,रेखा आदि लगभग 25 महिलाओं ने गर्भवती महिला बबीता देवी की गोद भराई करी और VHSND में स्वास्थ्य विभाग से एएनएम डोली बर्मा सावित्री देवी, सरोज पुनेठा आदि मौजूद रही
: टिहरी:एशिया के सबसे बड़े सस्पेंशन ब्रिज डोबरा चांटी से महिला ने छलांग लगाकर की आत्महत्या
Mon, Jul 15, 2024
एशिया के सबसे बड़े सस्पेंशन ब्रिज डोबरा चांटी से महिला ने छलांग लगाकर की आत्महत्या
जिला टिहरी गढ़वाल मे एशिया के सबसे बड़े सस्पेंशन ब्रिज डोबरा चांठी पुल से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक महिला ने दोपहर एक बजे डोबरा पुल से छलांग लगा दी दो बजे महिला का सव झील किनारे पर मिला है पुलिस द्वारा सव को जिला अस्पताल टिहरी में पोस्टमार्टम हेतु लाया गया मृतका का नाम प्राची देवी (37)W/o संजय उनियाल महिला के 2 लड़के एक 9 साल एक 10 साल का जो की मसुरी में रहते हैंकल ही महिला के परिवार में एक सगाई कार्यक्रम था कल साम तक महिला परिजनों के साथ थी कुछ दिन पूर्व पूजा के एक कार्यक्रम में गाँव भी आये थे प्राची के पति होटल में जॉब करते हैं।पुलिस द्वारा सव को जिला अस्पताल नई टिहरी में पोस्टमार्टम हेतु लाया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है
: बाराकोट:एलीट चिल्ड्रन एकेडमी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
Mon, Jul 15, 2024
एलीट चिल्ड्रन एकेडमी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
लोहाघाट विधान सभा की एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट में छात्र छात्राओ ने वृक्षारोपण किया.एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट में पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्र छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया.
विद्यालय के प्रबंधक राजू गड़कोटी के दिशा निर्देशन में विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पूर्व में लगाए गए वृक्षों का संरक्षण भी किया. वही विद्यालय के नन्हे नन्हे नोनीहालों ने पौध रोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रभान, उप प्रधानाचार्य शिवानी शाह, नवल जोशी, सूरज राय,गीता अधिकारी, सरिता, गीतांजलि कोठारी ,सुमित कुमार, रेनू सुतेड़ी, संगीता वारी, आदि मोजूद रहे