Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर खेल विभाग ने क्रॉस कंट्री का किया आयोजन 

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 15, 2024
स्वतंत्रता दिवस पर खेल विभाग ने क्रॉस कंट्री का किया आयोजन 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल विभाग चंपावत के द्वारा चंपावत जिले में महिला व पुरुषों की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया वहीं लोहाघाट में पुरुष ओपन महिला, ओपन व जूनियर बालकों की 5 किलोमीटर व 10 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया दौड़ को व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया और निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद बर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया महिला ओपन व जूनियर वर्ग 5 किलोमीटर की दौड़ मीना बाजार चौराहे से डिग्री कॉलेज से वापस मीना बाजार में समाप्त हुई वहीं पुरुष ओपन दौड़ मीना बाजार चौराहे से देवीधार हथरंगीया होते हुए मीना बाजार में समाप्त हुई खेल विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ग में प्रथम 6 स्थान में आने वाले विजेताओं को पुरस्कार दिए गए तथा देव कोचिंग सेंटर के स्वामी संजय देव द्वारा पुरुष ओपन व महिला ओपन के प्रथम दो स्थान में आने वाले खिलाड़ियों को एक वर्ष निशुल्क कोचिंग पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई वही सभी विजेता खिलाड़ियों को व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता ,अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर जगन्नाथ गोस्वामी , कैप्टन आनन्द मेहरा व्यापार संघ महासचिव विवेक ओली ,उपाध्यक्ष दिनेश सुतेरी व कैप्टन ललित देव के द्वारा सम्मानित किया गया वही खेल विभाग के चंद्रशेखर ओली ने बताया बालक वर्ग जूनियर में प्रथम 6 स्थान में करन कुमार ,देवेश बोहरा, हिमांशु ,अमित सिंह ,अभिषेक सिंह कुंवर रहे तथा महिला ओपन में जानकी रावल ,ज्योति खर्कवाल,रिया ,कमलाधोनी , अनामिका बिष्ट ,भावना अधिकारी प्रथम 6 स्थान में रही तथा 10 किलोमीटर पुरुष ओपन वर्ग में गौरव नाथ ,नितिन ,अमित ,सागर बल्दिया ,हिमांशु देव व गौरव गोस्वामी प्रथम 6 स्थान में रहे जिन्हें खेल विभाग के द्वारा आकर्षक पुरस्कार दिए गए आयोजन में शिक्षक गोविंद सिंह बोहरा ,नरेंद्र अधिकारी ,कैप्टन आनंद सिंह मेहरा, नितिन ढेक ,जीवन चंद्र राय, संजय फर्त्याल आदि के द्वारा सहयोग किया गया

जरूरी खबरें