Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:तालाब में तब्दील हुआ महाविद्यालय का खेल मैदान महाविद्यालय प्रशासन पर लगे लापरवाही के आरोप

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 22, 2025

तालाब में तब्दील हुआ महाविद्यालय का खेल मैदान महाविद्यालय प्रशासन पर लगे लापरवाही के आरोप

खेल गतिविधियां हुई ठप खिलाड़ियों में नाराजगी गाव मे घुस रहा बरसात का पानी राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट का खेल मैदान बरसात के चलते तालाब में तब्दील हो गया है ।जिस कारण खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो गई है। राय नगर चोड़ी के पूर्व ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ने जानकारी देते हुए बताया महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के चलते महाविद्यालय का खेल मैदान पूरी तरह तालाब व कीचड़ में तब्दील हो गया है। खेल मैदान से बड़ी मात्रा में पानी गांव में घुस रहा है। तथा खेल मैदान में चलने वाली क्रिकेट, फुटबॉल ,वॉलीबॉल आदि खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो चुकी हैं जिस कारण खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान ने कहा कई बार महाविद्यालय प्रशासन से खेल मैदान के सुधारीकरण की मांग की गई पर महाविद्यालय के द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर सिर्फ खाना पूर्ति कर दी गई समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा खेल मैदान की सुरक्षा दीवार धसने से राय नगर चौड़ी को जाने वाला सड़क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है ।उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द खेल मैदान के सुधारीकरण व सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की है ।कहा अगर ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ राय नगर चौड़ी के ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। उन्होंने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।

जरूरी खबरें