Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम घोषणा धरातल पर, तामली में 14.57 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य शुरू

लोहाघाट:आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में स्थापित हुई औषधि वाटिका, हिमवीरों ने किया औषधीय पौधों का रोपण।

उत्तराखंड :पुलिस का एक और सिपाही हुआ 'बागी' सस्पेंड कांस्टेबल शेर सिंह के पक्ष में दिया बयान ।

लोहाघाट:जय मां झुमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता में चांदमारी एफसी व कलीगांव अगले चक्र में।

चंपावत:चुनावी शोर में कहीं फिर न दब जाए राज्य आंदोलनकारियों की आवाज़: भूपेंद्र देव (ताऊ)

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में खुला आंगनबाड़ी क्रैच सेंटर।घर की तरह रखा जाएगा नोनिहालों का ख्याल नौकरी पेशा दंपतियों को राहत

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 25, 2026

लोहाघाट में खुला आंगनबाड़ी क्रैच सेंटर।घर की तरह रखा जाएगा नोनिहालों का ख्याल

नौकरी पेशा दंपतियों के लिए राहत।

लोहाघाट नगर में निशुल्क राजकीय आंगनवाड़ी क्रैच सेंटर की सुविधा शुरू हो गई है। क्रैच सेंटर मे नौकरी पेशा दंपतियों के बच्चों की देखभाल की जाएगी। जिसमें 6 माह से लेकर 3 वर्ष उम्र तक के बच्चों को रखा जाएगा और उनकी देखभाल पूर्णतया सुरक्षित रूप से की जाएगी। क्रैच सेंटर में बच्चों की सभी सुविधाएं और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान बारीकी से रखा जाएगा। यह योजना सरकार के द्वारा निशुल्क रखी गई है। क्रैच सेंटर के खुलने से उन दंपतियों को बड़ी राहत मिलेगी जो नौकरी पेशा है। नौकरी के दौरान अब उन्हें अपने बच्चों की देखभाल की चिंता नहीं रहेगी ।क्रेच सेंटर में उनके बच्चों का ध्यान पूर्णतया घर की तरह रखा जाएगा। क्रैच सेंटर मे क्रैच कार्य कार्यकर्ती सिमरन ,सुनीता देवी तथा क्रेच सहायिका पुष्पा उप्रेती के द्वारा बच्चों का ध्यान रखा जाएगा। पंजीकरण करने के लिए 8266 011818 /911 074 2329 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

जरूरी खबरें