Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: लोहाघाट:घरों में पानी घुसने से आक्रोसित महिलाओं ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता का किया घिराव बंद पड़े कलमठो को खोलने की उठाइ मांग बिधायक /एसडीएम को दिया ज्ञापन 

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 18, 2024
घरों में पानी घुसने से आक्रोसित महिलाओं ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता का किया घिराव बंद पड़े कलमठो को खोलने की उठाइ मांग बिधायक /एसडीएम को दिया ज्ञापन लोहाघाट में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश का पानी लोहाघाट के ट्रेजरी मुहल्ले में लोगों की घरों में घुस गया जिस कारण लोगों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा तथा उनके भवनो को खतरा पैदा हो गया बुधवार को ट्रेजरी क्षेत्र की आक्रोशित महिलाएं पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंची और अधिशासी अभियंता संजय चौहान का घिराव कर सड़कों में बंद पड़ी नालियों व कलमठो को खोलने की मांग की महिलाओं ने बताया पीडब्ल्यूडी की बंद पड़ी नालियों व कलमठो के कारण पुल्ला सड़क से बहता हुआ बरसात का पानी उनके घरों में घुस गया जिस कारण उनके भवनो को भारी खतरा पैदा हो गया तथा उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है महिलाओं ने अधिशासी अभियंता से बंद पड़ी नालियों व कलमठो को खोलने की मांग की महिलाओं ने कहा कुछ लोगों के द्वारा कलमठ बंद कर दिए गए हैं जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है महिलाओं ने ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने की मांग की महिलाओं ने नाला निर्माण व समस्या के समाधान की मांग को लेकर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी व एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट को ज्ञापन दिया तथा समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी वहीं पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने महिलाओं को जल्द बंद पड़े कलमठो व नालियों को खोलने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कई लोगों के द्वारा निज स्वार्थ के लिए विभाग के द्वारा बनाए गए कलमठो को बंद कर दिया है तथा नालियों में कूड़ा डालकर नालियां बाधित की गई है जिस कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया उन्होंने कहा विभाग अब प्रशासनिक मदद लेकर बंद पडे कलमठो व नालियों को खोलेगा तथा ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ज्ञापन देने में ट्रेजरी क्षेत्र की समस्त महिलाएं मौजूद रही

विज्ञापन

जरूरी खबरें