Friday 3rd of April 2026

ब्रेकिंग

चंपावत: वरिष्ठ भाजपा नेत्री हेमा जोशी बनी उत्तराखंड राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष।

चंपावत: भाजपा नेता मुकेश महराना बने दर्जा राज्य मंत्री। चंपावत को फिर मिली जिम्मेदारी।

लोहाघाट:पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में गौसदन भेज गए निराश्रित गौ वंश। गोवंश को छोड़ने वाले पर होगी कार्रवाई ।

चंपावत:जिला अस्पताल में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन स्थापना अंतिम चरण में डीएम ने किया निरीक्षण

लोहाघाट:सभासद फर्त्याल के प्रयासों से शुरू हुआ सोलर हैंड पंप 5 महीने से पड़ा था खराब

: मुंसियारी युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने काटा हंगामा पुलिस व बन विभाग पर लगाया युवक की हत्या करने का आरोप

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 21, 2023
युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने मुन्स्यारी थाने,उपजिलाधिकारी कार्यालय एवं हॉस्पिटल में किया प्रदर्शन। सोमवार  देर रात मुनस्यारी ब्लॉक के हरकोट मटेना क्षेत्र में एक युवक और पुलिस के बीच हाथापाई होने की घटना सामने आई है l जिसमें परिजनों द्वारा पुलिस और वन विभाग के कर्मियों पर युवक को मारने आरोप लगाते हुए, मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव को रखकर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही मुनस्यारी के आसपास के पुलिस थानों से पुलिस बल मौके पर मुनस्यारी सीएचसी सेंटर पहुंचे, जहाँ मृतक के परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम का घेराव करते हुए सीएचसी/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में जोरदार हंगामा किया l हंगामे के साथ ही स्थानीय लोगों व पुलिस कर्मियों की नोक झोक भी हुई, जिसके बाद गुस्साये परिजन व स्थानीय लोगों ने भारी बारिश व कड़ाके की ठंड में उपजिलाधिकारी कार्यालय व पुलिस थाने में एकत्रित होकर घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया l वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि जब न्याय नहीं मिलता है तब तक हम शव को नहीं ले जायेंगे I उपजिलाधिकारी देवेश शाशनी ने ग्रामीणों को समझाया बमुश्किल शाम 6:30पर माने।अभी मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

जरूरी खबरें