Wednesday 11th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:युवा स्केच आर्टिस्ट हर्षित को उत्कृष्ट कला के लिए जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

लोहाघाट:डीएम ने यातायात पुलिस के जवान हेम माहरा को उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए किया सम्मानित

उत्तराखंड:लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री सहित लोक कलाकारों ने जताया दुख

लोहाघाट:डायट लोहाघाट में सेवारत शिक्षकों का पांच दिवसीय ब्लेंडेड एजुकेशन स्किलिंग प्रशिक्षण शुरू

लोहाघाट:दूरस्थ क्षेत्र के जूनियर स्कूल पासम में आधुनिक तकनीक से शिक्षा की शुरुआत

: लोहाघाट:खुनाबोरा के अरविंद बने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बहन के बाद भाई ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 16, 2024
खुनाबोरा के अरविंद बने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बहन के बाद भाई ने किया क्षेत्र का नाम रोशन लोहाघाट क्षेत्र के खूनाबोरा के अरविंद सिंह बोहरा (रवि) 15 जून 24 को हुई भारतीय वायुसेना के पासिंग आउट परेड में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं सुबेदार दिनेश सिंह बोहरा और गोदावरी बोहरा के सुपुत्र अरविंद ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वायु सेना में अधिकारी बने हैं रविवार को अरविंद के चाचा पूर्व भाजपा जिला मंत्री नवीन बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया इससे पहले उनकी बड़ी बहन कु0मनीषा बोहरा भी भारतीय सेना में अधिकारी हैं जिन्होंने गणतंत्र दिवस परेड 2022 में पहली बार किसी महिला अधिकारी द्वारा पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है । वही अरविंद के अधिकारी बनने पर लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति राय,ब्लाक प्रमुख नेहा ढेक, विनीता फर्त्याल, सुमन लता और रेखा देवी समेत खूनाबोरा-लोहाघाट क्षेत्र के अनेकों जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। नवीन बोहरा ने बताया अरविंद को देश सेवा की प्रेरणा परिवार से ही मिली है उनके दादा अपने दोनों भाईयों समेत देश सेवा कर चुके हैं और चाचा-ताऊ भी सेना में रहे हैं और अभी उनके चचेरे भाई भी सेना में रहकर देश सेवा कर रहे हैं।पासिंग आउट परेड में उनके माता-पिता और बहिन कैप्टन मनीषा बोहरा भी उपस्थित रहे। अरविंद के पिता सुबेदार दिनेश सिंह बोहरा सेवा निवृत्त होकर यूनियन बैंक की लोहाघाट शाखा में कार्यरत हैं। वहीं अरविंद की शानदार उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र ने खुशी जताई

जरूरी खबरें