Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: बागेश्वर:पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने तीलू रौतेली पुरस्कार के चयन पर उठाए सवाल कहा अपने चहेतो को पुरस्कार दे रही है सरकार

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 12, 2024
पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने तीलू रौतेली पुरस्कार के चयन पर उठाए सवाल बागेश्वर जिले की पूर्व भाजपा महिला मौर्चा जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी ने प्रदेश मे तीलू रौतेली पुरस्कार के चयन पर सवाल उठा दिए है, सविता नगरकोटी का आरोप है, कि जिस उद्देश्य के लिए वीरांगना राज्य स्त्री तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाता है, उससे सरकार पूर्ण रुप से भटक गयी है, तीलू रौतेली पुरस्कार अपने चहेतो को रेवड़ी बाटने तक सीमित रह गया है, बागेश्वर जिले में दस वर्षों से सिर्फ खेल के क्षेत्र में ही तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाता रहा है महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं के नाम का चयन जिला स्तर से आगे नही बढाने के गंभीर आरोप लगाये है, बागेश्वर में सरकार और संगठन के बीच दरारे बढते हुये दिख रही है, वहीं कई अन्य जिलों से भी चयन पर सवाल उठतेे नजर आ रहे हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें