Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: बनबसा:मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने शारदा नदी में लगाई छलांग देवदूत बन हेड कांस्टेबल दिनेश प्रसाद ने बचाई जान

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 26, 2024
मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने शारदा नदी में लगाई छलांग देवदूत बन हेड कांस्टेबल दिनेश प्रसाद ने बचाई जान आज 26 सितंबर को चौकी शारदा बैराज( थानाबनबसा) मे सुबह 6:30 बजे एक युवक बदहवास सा भागता हुआ आया और चौकी शारदा बैराज के पास उफनती शारदा नहर में छलांग लगा दी और लहरों में तेजी बहने लगा युवक को नहर मे छलांग लगाते देखा वहां पर अफरा तफरी मच गई । तभी शारदा बैराज चौकी में तैनात जल पुलिस के हेड कांस्टेबल दिनेश प्रसाद देवदूत बनकर सामने आए और युवक को बचाने के लिए शारदा नहर में छलांग दी साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए हेड कांस्टेबल दिनेश प्रसाद ने नदी के तेज लहरों के बीच पानी से सकुशल उस युवक को निकालकर युवक की जान बचा ली गई । इस दौरान युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए परिजनों ने बताया युवक का नाम जय सिंह (23)पुत्र प्रेम दयाल, है जो बैतड़ी, नेपाल का रहने वाला है साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि उक्त युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है ।युवक की जान बचाने पर परिजनों वह आसपास के लोगों के द्वारा हेड कांस्टेबल जल पुलिस दिनेश प्रसाद की प्रशंसा करते हुए जनपद चम्पावत पुलिस का धन्यवाद किया गया स्थानीय लोगों द्वारा भी पुलिस के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें