Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: बनबसा:विदेशी नागरिको की मदद को आगे आई बनबसा पुलिस खोया हुआ कीमती सामान व रुपये बनबसा पुलिस ने खोज कर किया सुपुर्द

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 19, 2024
भारत घूमने आये दो विदेशी नागरिको की मदद को आगे आई बनबसा पुलिस खोया हुआ कीमती सामान व रुपये बनबसा पुलिस ने खोज कर किया सुपुर्द विदेशी मूल के (SLOVAKIA) के दो व्यक्तियों PAUL UERNY S/O JOZEF तथा PETER MARUCIC S/O PETER निवासी SLOVAKIA द्वारा अपना एक बाक्स रोडवेज बस में छूटने की सूचना बनबसा थाने में आकर दी गयी। सूचना पर उक्त वाहन के बारे टनकपुर रोडवेज डिपो से उत्तर प्रदेश को संचालित होने वाली समस्त बसो के वाहन संख्या ,चालको व परिचालको के नाम व मोबाइल नम्बर की जानकारी की गयी तो बस का उत्तर प्रदेश मथुरा रोडवेज की होना संज्ञान मे आया जो रात्रि में ही मथुरा के लिए वापस चली गयी थी। घटना मे बनबसा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर सम्पर्क सूत्रों से बस के परिचालक से सम्पर्क किया गया एआरम मथुरा की सहायता से बाक्स को प्राप्त कर विदेशी नागरिकों के सुपुर्द किया गया बॉक्स में पासपोर्ट, डेबिट /एटीम कार्ड , मोबाईल एयर बड्स , नकदी 250 डॉलर ( लगभग 21,000रुपये भारतीय ) थे। तत्काल मदद करने व सामान मिलने पर विदेशी नागरिकों के द्वारा उत्तराखण्ड़ पुलिस की भूरी-भूरी प्रंशसा की है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें