Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

नंदा की चौकी पुल पूरी तरह सुरक्षित एप्रोच रोड धंसी जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार पर होगी कार्यवाही :पंकज पांडे

चंपावत:डीएम ने ललूवापानी–बनलेख–जयगाँव -जैंतोली मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

चंपावत:डीएम का रा.उ.मा. विद्यालय पल्सो में औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट:एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए ।

चंपावत:भिंगराड़ा एड़ी बालकृष्ण मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:मुख्यमंत्री का लोहाघाट दौरा बाराकोट के लिए रहा सफल: योगेश जोशी(योगी)

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 1, 2026

मुख्यमंत्री का लोहाघाट दौरा बाराकोट के लिए रहा सफल: योगेश जोशी(योगी)

मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए कर गए कई घोषणा बाराकोट, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी "योगी" ने मुख्यमंत्री के लोहाघाट दौरे को बाराकोट के लिए सफल बताते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। योगी ने बताया कि होली रंग महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने लोहाघाट मंच से बाराकोट के लिए अनेक विकास कार्यों की घोषणा की हैं, जिसमें पिथौरागढ़ एवं चंपावत के बौतोड़ी,बाराकोट स्थित प्रमुख तीर्थ स्थान सरयू एवं रामगंगा के संगम पर अंत्येष्टि स्थल का विकास एवं सौंदरीकरण, एनएच 9 से ग्रामसभा तल्लाबापरु तक सड़क मार्ग का सुधारीकरण डामरीकरण, क्वारकोली से पडासोंसेरा तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण, आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु सिमलखेत में हेलीपैड का निर्माण, जिला पंचायत फरतोला क्षेत्र के आंतरिक मार्ग में इंटरलॉकिंग टाइल एवं मार्ग सुधारीकरण, क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों का सौंदरीकरण की घोषणा करते हुए अनेक समस्याओं का संज्ञान लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री आगामी भविष्य में स्वयं बाराकोट आकर अनेक समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनका स्थाई रूप से निराकरण करने की योजना है। उन्होंने मुख्यमंत्री का समस्त क्षेत्रीय जनता की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए मां भगवती लड़ीधूरा से उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।

जरूरी खबरें