Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

सूचना

: लोहाघाट:वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बड़ा खतरा बने मरोड़ाखान की पहाड़ी में लटके बोल्डर कभी भी हो सकता है हादसा

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 10, 2024
वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बड़ा खतरा बने मरोड़ाखान की पहाड़ी में लटके बोल्डर बीते दिनों लोहाघाट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से घाट लोहाघाट एनएच में मरोड़ाखान के पास पहाड़ी ध्वस्त होने से बड़ी मात्रा में मलवा एनएच में आ गया था जिस कारण एनएच बंद हो गया था एनएच विभाग की मशीनों के द्वारा किसी तरह मलवा हटाकर सड़क को यातायात के लिए सुचारु किया गया लेकिन इस स्थान में अभी भी पहाड़ी में लटके बड़े-बड़े बोल्डर , मलबा व पेड़ सड़क में चलने वाले वाहनों व यात्रियों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं बुधवार को क्षेत्र के सलीम जावेद, रमेश चंद्र ,नारायण सिंह आदि ने कहा मरोड़ाखान में बने इस डेंजर स्पॉट में पहाड़ी में बड़ी संख्या में बोल्डर लटके पड़े हैं जो कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकते हैं उन्होंने एनएच विभाग से जल्द से जल्द खतरे का सबब बने बोल्डरो को हटाने की मांग की है लोगों ने कहा इस स्थान में एनएच काफ़ी सकरा और खतरनाक हो गया है उन्होंने प्रशासन व एनएच के अधिकारियों से इस स्थान में मशीनों की संख्या बढ़ाकर जल्द से जल्द मलवे का निस्तारण करने की मांग की है तथा वाहन चालकों से भी इस स्थान में सावधानी पूर्वक वाहनो को निकालने की अपील की है

विज्ञापन

जरूरी खबरें