रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : सितारगंज में रिश्वतखोर संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक 14 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।
Laxman Singh Bisht
रिश्वतखोर संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक 14 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई।

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज तहसील में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को 14 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर जमीन को बंधनमुक्त कराने और बैंक ऋण से जुड़ी आरसी समाप्त कराने के नाम पर वादी से रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि सितारगंज तहसील में तैनात संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा भूमि कुर्की के आदेश समाप्त कराने, जमीन को बंधनमुक्त करने तथा शिकायतकर्ता की पत्नी के केसीसी ऋण से संबंधित आरसी की कार्रवाई समाप्त कराने के एवज में रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि संग्रह अमीन ने 10 हजार और वरिष्ठ सहायक ने 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया ।बुधवार, 29 जुलाई को विजिलेंस टीम ने सितारगंज तहसील कार्यालय में जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा को शिकायतकर्ता से ₹8,000 तथा वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा को ₹6,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कुल ₹14,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मदन लाल शर्मा, निवासी बोरिंग वाली गली, सितारगंज तथा भूपेंद्र सिंह राणा, निवासी आमखेड़ा पट्टी बलखेड़ा, नानकमत्ता (जनपद उधम सिंह नगर) के रूप में हुई है। विजिलेंस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।