रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में धड़ल्ले से दौड़ रही है रेट्रो साइलेंसर लगी बुलेट पुलिस बनी मूक दर्शक एसपी से कार्यवाही की मांग
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट में धड़ल्ले से दौड़ रही है रेट्रो साइलेंसर लगी बुलेट पुलिस बनी मूक दर्शक एसपी से कार्यवाही की मांग
रेट्रो साइलेंसर के कान फोड़ूं शोर से जनता परेशान।

चंपावत पुलिस यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने के दावे तो करती है पर धरातल में हकीकत कुछ और है। जिले के लोहाघाट में लंबे समय से रेट्रो साइलेंसर लगी बुलेट व अन्य मोटरसाइकिले धड़ल्ले से दौड़ रही है। जिनके कान फोड़ू शोर से हर तबका परेशान है। पर लोहाघाट पुलिस इन लोगों पर कार्यवाही करने के लिए तैयार नहीं है। रेट्रो साइलेंसर लगे बुलेट चालक शान से कान फोड़ू शोर पैदा करते हुए नगर की सड़कों से गुजरते हुए अपनी शान समझते हैं। रेट्रो साइलेंसर से पैदा होने वाले शोर से हर कोई परेशान है। लोगों ने कहा कई बार यह मामला यातायात सुरक्षा बैठकों में उठ चुका है और पुलिस के द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया पर उसके बावजूद नगर में रेट्रो साइलेंसर लगी कई मोटरसाइकिल दौड़ रही है। पर पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही उन पर नहीं की जा रही है। नगर वासियों ने एसपी चंपावत से रेट्रो साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल व अन्य मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना है पुलिस इन कान फोड़ू शोर पैदा करने में अपनी शान समझने वाले मोटरसाइकिल चालकों पर क्या कार्रवाई करती है और कब तक करती है? या मामला पहले की तरह ठंडा बस्ते में चला जाता है। कई नाबालिग नगर में फर्राटे भरते नजर आते है।
विज्ञापन
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप