Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: लोहाघाट:दो पोकलैंड की मदद से हटाया गया कैंटर 14 घंटे बाद खुला एनएच 

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 6, 2024
दो पोकलैंड की मदद से हटाया गया कैंटर 14 घंटे बाद खुला एनएच संतोला में टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच में केंटर फंसने से पिछले 14 घंटे से बंद चल रहे एनएच को शुक्रवार को कड़ी मशक्कत के बाद यातायात के लिए खोल दिया गया है दो पोकलैंड मशीन की सहायता से फंसे हुए कैंटर को निकाला गया एनएच खुलने से यात्री व प्रशासन ने राहत की सांस ली एनएच बंद होने से लगभग 150 से अधिक वाहन और सैकड़ो यात्री फंसे हुए थे एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट के द्वारा एनएच के अधिकारियों को जल्द एनएच खोलने के निर्देश दिए गए थे एनएच खुलने के बाद बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने सुरक्षित तरीके से वाहनों को निकाला व क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चंद्र तिवारी व दीपेंद्र अधिकारी ने बताया गुरुवार देर शाम 8:30 बजे संतोला के स्लाइडिंग जोन में कैंटर फस गया था जिसके चलते एनएच बंद हो गया था उन्होंने बताया शुक्रवार को लगभग 10:30 बजे के आसपास दो पोकलैंड मशीनों से रस्सी के सहारे फंसे हुए कैंटर को निकाल लिया गया है उन्होंने बताया एनएच में अभी भी खतरा बना हुआ है उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस स्थान से मलवा हटाने की मांग की है ताकि कोई दुर्घटना ना हो सके वही संतोला स्लाइडिंग जोन ने एनएच के अधिकारियों की नींद उड़ा कर रखी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें