Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: दून:चाय के बाद रूमाली रोटी पर थूकने का मामला आया सामने पुलिस जुटी जांच मे 

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 10, 2024
चाय के बाद रूमाली रोटी पर थूकने का मामला आया सामने पुलिस जुटी जांच मे मसूरी बस स्टैंड में जहां चाय में थूकने का मामला थम नहीं रहा है वही अब प्रदेश की राजधानी देहरादून के इनामल्ला बिल्डिंग के एक रेस्टोरेंट में रूमाली रोटी पर थूकने का मामला सामने आया है। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। रेस्टोरेंट में जिस तरह से एक कारीगर दुकान में रोटी को सेकने के पहले थूकता नजर आ रहा है, उसका वीडियो सामने आया है। उसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। राजधानी देहरादून में इनामुल्ला बिल्डिंग के पास यह रेस्टोरेंट है, जहां पर यह मामला सामने आया है वहीं एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया मामले का वीडियो सामने आया है जिसकी जांच की जा रही है रेस्टोरेंट के मालिक व कारीगर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है अगर जांच में आरोप सिद्ध होता है तो दोनों के खिलाफ विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन

जरूरी खबरें