Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

: लोहाघाट:नगर के चप्पे चप्पे पर लगेंगे सीसीटीवी जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: विधायक अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 6, 2024
नगर के चप्पे चप्पे पर लगेंगे सीसीटीवी जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: विधायक अधिकारी लोहाघाट नगर क्षेत्र उसके आसपास के क्षेत्र में बढ़ती जा रही आपराधिक गतिविधियों, अराजकता पर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने गहरी चिंता जताई है तथा इस मामले को उन्होंने काफी गंभीरता से लिया है विधायक अधिकारी ने कहा इस अराजकता से जनता काफी परेशान है स्कूल जाती छात्राओं के साथ मनचलों के द्वारा छेड़छाड़ की जा रही है ,बाइकर्स नगर में आतंक मचा रहे हैं विधायक अधिकारी ने कहा क्षेत्र की जनता की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है उन्होंने कहा जनता की सुरक्षा व पुलिस के हाथ मजबूत करने के लिए नगर व उसके आसपास के क्षेत्र में विधायक निधि से चप्पे चप्पे में हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे विधायक ने कहा एक हफ्ते के भीतर इस पर कार्यवाही शुरू हो जाएगी इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है इस कार्य के लिए जितनी भी धनराशि लगेगी वह अपनी विधायक निधि से देंगे विधायक ने कहा जनता की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है उन्होंने कहा नगर में सीसीटीवी कैमरे लगने से जनता की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस के हाथ मजबूत होंगे पुलिस को आपराधिक घटनाओं का पर्दाफाश करने में बड़ी मदद मिलेगी उन्होंने कहा जल्द पूरा नगर क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा वहीं उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों के स्मैक की गिरफ्त मे आने पर गहरी चिंता जताई है तथा पुलिस से नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है उन्होंने कहा युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने की जिम्मेदारी पुलिस के साथ-साथ हम सभी की है उन्होंने क्षेत्र के समस्त अभिभावकों से अपने बच्चों पर निगाहें बनाने की अपील की मालूम हो लोहाघाट नगर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा में से अधिकांश खराब हो चुके हैं जिस कारण पुलिस को आपराधिक वारदातों का खुलासा करने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है वही विधायक अधिकारी के द्वारा नगर की सुरक्षा के लिए किए जा रहे इन प्रयासों की जनता के द्वारा सराहना की जा रही है

जरूरी खबरें