रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कानीकोट मे गौशाला में लगी भीषण आग छह मवेशियों की जिंदा जलकर हुई मौत
Laxman Singh Bisht
कानीकोट मे गौशाला में लगी भीषण आग छह मवेशियों की जिंदा जलकर हुई मौत

चम्पावत: जिले की ग्राम पंचायत कानीकोट से एक दुखद खबर सामने आ रही है । 22 अगस्त 2026 की रात करीब 2 बजे प्रेम सिंह पुत्र प्रताप सिंह की गौशाला मे भीषण आग लग गई । इस भीषण अग्निकांड में गौशाला में बंधे एक बैल , एक गाय और 4 बकरियों की जिंदा जलकर मौत हो गई । इस भीषण अग्निकांड से ग्रामीण प्रेम सिंह काफी व्यथित हैं । ग्रामीणों ने प्रशासन से ग्रामीण को आर्थिक सहायता देने की मांग की है । सूचना के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा । पट्टी पटवारी ईश्वरी राम ने बताया , शाम के समय गौशाला के पास धुवें से मच्छरों को भगाने के लिए आग जलाई थी । गौशाला , घर से काफी दूर थी तो फिर आग फैलने की जानकारी नहीं मिल पाई । पटवारी ने बताया , प्रभावित ग्रामीण को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं ।
विज्ञापन
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान