Thursday 19th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भटक कर टनकपुर पहुंचे बालकों के लिए देवदूत बनी चाइल्ड हेल्पलाइन

डीएम चंपावत के सख्त निर्देश: निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

धारचूला:तवाघाट में अंग्रेज़ी शराब की दुकान खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

लोहाघाट में धड़ल्ले से दौड़ रही है रेट्रो साइलेंसर लगी बुलेट पुलिस बनी मूक दर्शक एसपी से कार्यवाही की मांग

देवीधुरा में मां बाराही धाम का भव्य होगा शिलान्यास: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनेंगे मुख्य यजमान।

: चंपावत:प्रशासन ने जिले के शराब की दुकानों मे की छापेमारी कई दुकानों में ठोका भारी जुर्माना शराब व्यापारियों में मचा हड़कंप लंबे समय से मिल रही थी ओवर रेटिंग की शिकायत डीएम के निर्देश पर हुई बड़ी कार्यवाही

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 3, 2024
प्रशासन ने जिले के शराब की दुकानों मे की छापेमारी कई दुकानों में ठोका भारी जुर्माना शराब व्यापारियों में मचा हड़कंप लंबे समय से मिल रही थी ओवर रेटिंग की शिकायत चम्पावत जिले की देसी /विदेशी मदिरा की दुकानों में लंबे समय से ओवर रेटिंग व कई अनियमितताओ की शिकायत डीएम चंपावत को  मिली थी मामले का डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने गंभीरता से संज्ञान लिया और जिले के सभी उप जिलाधिकारियो/तहसीलदारों को शराब की दुकानों में छापेमारी करने के निर्देश दिए डीएम के निर्देश पर जिले की सभी शराब की दुकानों पर प्रशासन के द्वारा छापेमारी की गई जिसमें कई दुकानों में ओवर रेटिंग सहित कई अनियमितताएं प्रशासन की टीम के सामने सामने आई जिस पर प्रशासन की टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की दुकानों में भारी जुर्माना लगाया है एसडीएम चंपावत के द्वारा चंपावत की देसी / विदेशी मदिरा की दुकानों में छापेमारी की तो उन्हें देसी शराब की दुकान में बियर की बोतल को 185 रुपए के स्थान पर सेल्समैन को ₹200 में बेचते हुए पाया गया ,रेट लिस्ट उचित तरीके से नहीं लगाई गई थी तथा अंग्रेजी शराब की दुकान में भुगतान केवल नगद लिया जा रहा था ऑनलाइन भुगतान का कोई विकल्प नहीं था रेट लिस्ट उचित तरीके से नहीं लगाई गई थी जिस पर एसडीएम चंपावत ने देशी शराब की दुकान में 60 हज़ार तथा अंग्रेजी शराब की दुकान में 10हज़ार का अर्थ दंड लगाया है वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने लोहाघाट की देसी व विदेशी मदिरा की दुकानो में छापेमारी की तो उन्हें दोनो दुकानो में रेट लिस्ट अंकित नहीं मिली जिस पर उन्होंने दोनों शराब की दुकानों में पांच 5/5 हज़ार का अर्थ दंड लगाया है इसके अलावा देसी मदिरा की दुकान पुल्ला में एसडीएम को रेट लिस्ट अंकित नहीं मिली ,सीसीटीवी खराब मिला और ऑनलाइन भुगतान के लिए कर क्यू आर कोड नहीं लगाया गया था जिस पर एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने 15 हज़ार रुपए का जुर्माना ठोक डाला वहीं एसडीएम टनकपुर के द्वारा विदेशी मदिरा की दुकानों में छापेमारी की गई जहां उन्हें सेल्समैन को ओवर रेट में शराब बेचते  हुए पाया  इसके अलावा कई अन्य अनियमितताएं एसडीएम को दुकान में मिली जिस पर एसडीएम टनकपुर ने शराब की दुकान पर 75 हज़ार रुपए का अर्थ दंड लगाया वही पाटी में नायब तहसीलदार द्वारा विदेशी मदिरा की दुकान में छापेमारी की गई जहां उन्हें दुकान में स्टॉक पंजिका नहीं मिली दुकान बंद एवं खुलने का समय अंकित नहीं मिला दुकान में रेट लिस्ट नहीं लगी हुई थी तथा ऑनलाइन पेमेंट हेतु स्कैनर नहीं मिला पाया गया जिस पर उनके द्वारा शराब की दुकान पर ₹20000 का अर्थ दंड लगाया तो वहीं तहसीलदार पाटी द्वारा विदेशी मदिरा की दुकान देवीधुरा में छापेमारी की गई जहां दुकान में खुलने एवं बंद होने का समय अंकित नहीं मिला स्टॉक पंजिका नहीं पाई गई जिस पर उनके द्वारा दुकान स्वामी पर ₹7000 का अर्थ दंड लगाया गया है प्रशासन की टीम ने पूरे जिले की 8 देसी /विदेशी दुकानों के निरीक्षण में पाई गई अनियमीयताओं के सापेक्ष कुल 1 लाख 97 हजार रुपए का अर्थ दंड  लगाया है वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई की जनता के द्वारा सराहना की जा रही है लोगों ने कहा शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग रोकने के लिए प्रशासन ने बीच-बीच में ऐसे ही छापेमारी की कार्रवाई करनी चाहिए  

जरूरी खबरें